Sunday, February 21, 2010

विदेश में बनाया हिट बूम

माय नेम इज खान विवाद नहीं हुआ होता तो माय नेम इज खान का कलेक्शन कैसा रहता? मुंबई में शुक्रवार को यह फिल्म कायदे से रिलीज नहीं हो सकी, लेकिन शाहरुख के समर्थकों और प्रशंसकों ने दूसरे शहरों में उमड़ कर थोड़ी भरपाई की।

  • मुंबई में रविवार को ही शो रेगुलर हो सके। सप्ताहांत में माय नेम इज खान को मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन में पर्याप्त दर्शक मिले। सोमवार से कुछ शहरों और मुंबई के सिनेमाघरों में गिरावट आई है। माय नेम इज खान खान विदेशों में अच्छा व्यापार कर रही है। वैसे भी शाहरुख के विदेशी प्रशंसकों की तादाद कम नहीं है। इस शुक्रवार को यह फिल्म मिश्र और मध्य एशिया के अन्य मुस्लिम देशों में रिलीज हो रही है। माय नेम इज खान और 3 इडियट के बिजनेस की तुलना के जिज्ञासु पाठकों को बता दें कि दोनों फिल्मों की अपनी विशेषताएं हैं। 3 इडियट ने भारतीय बाजार में शानदार बिजनेस किया था। माय नेम इज खान का बिजनेस उसे नहीं छू भी नहीं पाया, लेकिन विदेशों में माय नेम इज खान निस्संदेह बहुत आगे है। 

0 comments:

Post a Comment