Wednesday, February 24, 2010

नेहा ने मायावती से सीखी यूपी स्टाइल हिंदी



विद लव टू ओबामा  फिल्म में गैंगस्टर मुन्नी मैडम की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री नेहा धूपिया  ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती से यूपी  स्टाइल हिंदी सीखी। सुभाष कपूर निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग  आजकल मुंबई से 285  किमी दूर स्थित हिल स्टेशन महाबलेश्वर  में चल रही है। मुन्नी मैडम मेरठ की गैंगस्टर है। वह यूपी  स्टाइल हिंदी में बात करती है। नेहा धूपिया को यूपी  की हिंदी नहीं आती थी। इसी वजहे से यूपी की हिंदी सीखने का फैसला किया। यूपी  स्टाइल हिंदी सीखने के लिए उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के कई वीडियो देखे। उनका हिंदी बोलने का अपना खास अंदाज है। उनकी खास बॉडी  लैंग्वेज  है। मैंने गैंगस्टर मुन्नी मैडम की भूमिका के लिए उन्हीं से यूपी  स्टाइल हिंदी सीखी।
गौरतलब है कि सुभाष कपूर की विद लव टू ओबामा में नेहा  धूपिया  के साथ रजत कपूर, अमोल गुप्त और संजय मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती से पहले विद लव टू ओबामा  फिल्म से झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का नाम जुड़ चुका है। फिल्म में अमोल गुप्ते एक भ्रष्ट राजनेता की भूमिका निभा रहे हैं। उनका किरदार झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से प्रेरित है।

0 comments:

Post a Comment